उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी द्वारा 20 लोगों की प्रथम सूची जारी- शिवराम प्रजापति (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)

 

मृत्युंजय प्रताप सिंह

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश मण्डल एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक गांधी भवन कैसरबाग में आयोजित की गयी। पार्टी की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार भोजवाल “आजाद” ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी उत्तर प्रदेश के दो करोड़ बेरोजगारों की लड़ाई प्राथमिकता के साथ लड़ रही है। केन्द्र एवं प्रदेश के हर विभाग में पदों की संख्या रिक्त है, लेकिन केन्द्र अथवा प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर गम्भीरता से काम नहीं कर रही है। सरकार तत्काल सभी विभागों में बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करे। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई चरम पर है। गरीब आदमी रोटी दाल को मोहताज हो चला है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दामों में काफी कमी हैं। लेकिन सरकार तेल एवं गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी जल्द ही इन मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान चलायेगी।

 

राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराम प्रजापति ने आज राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की 20 लोगों की और जल्द ही अगली सूची जारी करने की घोषणा की।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button